{"_id":"68335fc71d4dcee54e0a3008","slug":"it-rained-on-the-first-day-of-nautapa-brought-relief-from-the-heat-gonda-news-c-100-1-gon1001-138299-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौतपा के पहले दिन हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौतपा के पहले दिन हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
Sun, 25 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 25 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नौतपा की शुरूआत के पहले दिन रविवार की सुबह मौसम सुहाना रहा। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी देर बाद जिले के कुछ स्थानों पर रिमझिम तो कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन शाम तक फिर उमस बढ़ गई। बारिश के कारण सड़क किनारे पानी भर गया।
धर्म शास्त्रों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में पहुंचने पर भीषण गर्मी पड़ती है, जिसे नौतपा कहते है। बालपुर निवासी पंडित अतुल शास्त्री के अनुसार 25 मई से आठ जून तक नौतपा रहेगा, लेकिन इस बार नौतपा की पहली सुबह राहत देने वाली रही। सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। धानेपुर, बाबागंज, इटियाथोक, मनकापुर, मसकनवा, परसपुर आदि इलाकों में बारिश हुई। धानेपुर संवाद के अनुसार हल्की सी बारिश से काली मंदिर के सामने, मोहनलाल चौराहा के समीप, सीएचसी के पास पानी भर गया। इससे राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वार्ड पांच के अनिल वर्मा ने बताया कि नाली न होने से यहां अक्सर पानी भरा रहता है। वार्ड सात के रामपाल ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दुकान के सामने अक्सर पानी भरा रहता है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।