फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Issue of loose wires and illegal parking raised in commissioner's meeting

Gonda News: कमिश्नर की बैठक में ढीले तारों और अवैध पार्किंग का उठाया मुद्दा

Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Issue of loose wires and illegal parking raised in commissioner's meeting
गोंडा। देवीपाटन मंडलीय सभागार में शनिवार को कमिश्नर की समीक्षा बैठक में व्यापारियों व उद्यमियों ने ढीले विद्युत तारों व शहर में अवैध पार्किंग के मुद्दे को जोरशोर से उठाया। व्यापारियों ने कहा कि उद्योग व व्यापार के लिए महत्वपूर्ण बिजली के ढीले तार बार-बार प्रभावित कर रहे हैं। सड़क मार्गों पर पार्किंग से आमजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। इतना ही नहीं व्यापारियों ने बैंक अधिकारियों की मनमानी समेत शिकायतें की है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने हिदायत देते हुए कहा बैंक उद्यामियों की पत्रावली लटकाने के बजाय उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराएं। व्यापारियों व उद्यमियों को गंभीरता से न लेने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। लघु उद्योग भारती जिला महामंत्री शिवकुमार सोनी ने कहा कि उद्यमियों के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाए। बैंकों में उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा बार-बार शिकायतों के बावजूद शहर में अवैध पार्किंग और बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त न कराने जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। इस दौरान कमिश्नर ने मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल से कहा कि इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। आईजीआरएस निस्तारण में कतई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अलग-अलग बैंकों में 234 आवेदन सापेक्ष 86 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। जबकि मुख्यमंत्री योजना के तहत भौतिक लक्ष्य 364 के सापेक्ष प्राप्त 569 आवेदनों में से बैंक को 550 आवेदन प्रेषित किए गए, जिसमें से 106 आवेदन बैंकों की ओर से स्वीकृत किए गए। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 213 के लक्ष्य के सापेक्ष 145 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 149 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए और बैंकों द्वारा 37 आवेदन स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में जिले में होने वाले बैठकों की रिपोर्ट तलब की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग में बताया कि मंडल के सभी जनपदों में छह बैठकों के लक्ष्य के सापेक्ष चार-चार बैठकर हो चुकी है। अप्रैल व में माह में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के चलते हुए जिला उद्योग की बैठक नहीं हो पाई। सभी जिलों में जिला उद्योग बंधु की बैठक नियमित रूप से कराई जाए और उद्यमियों की ओर से उठाए जाने वाली समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन और अपर आयुक्त राम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed