{"_id":"6a02140d1f60e5077804e49a","slug":"irregularities-found-in-gas-agency-fined-rs-3-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1028-158129-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता, तीन लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता, तीन लाख जुर्माना
Mon, 11 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 11 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले की मंगलम भारत गैस एजेंसी में जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टॉक में अंतर और एलपीजी सिलिंडरों के डायवर्जन के मामले सामने आने पर एजेंसी पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी की ओर से एजेंसी की जांच कराई गई। स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली गई। जांच में एजेंसी के अभिलेखों और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। साथ ही कुछ सिलिंडरों के डायवर्जन से जुड़े तथ्य भी सामने आए। उपभोक्ता सर्वेक्षण में वितरण व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण में भी कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर कार्रवाई की गई है। (संवाद)