फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investors Summit: Devipatan division to witness investment of Rs 4,300 crore

Gonda News: इन्वेस्टर्स समिट में देवीपाटन मंडल से होगा 4,300 करोड़ का निवेश

Sun, 02 Nov 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Investors Summit: Devipatan division to witness investment of Rs 4,300 crore
मुंडेरवाकला में निर्माणाधीन औद्याेगिक इकाई। स्रोत: विभाग
गोंडा। प्रदेश स्तर पर नवंबर में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट के भूमि पूजन समारोह (जीबीसी) के लिए देवीपाटन मंडल से 4,300 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया जाएगा। इसमें गोंडा जनपद की भी अहम भूमिका होगी। गोंडा को 2,500 करोड़ के निवेश जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल में औद्योगिक इकाइयाें की स्थापना से युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रदेश के जिलों में निवेश के लिए उद्यमी व निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में इन्वेस्टर्स समिट का भूमि पूजन समारोह प्रस्तावित है। अयोध्या से सटे होने और पिछले वर्षों के प्रदर्शन को देखते हुए गोंडा को निवेश जुटाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। औद्योगिक विकास, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और संवर्द्धन के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए सरकार अधिकाधिक निवेश के लिए प्रेरित करेगी। पिछले साल गोंडा ने निवेश के लक्ष्य के सापेक्ष 105 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि जीबीसी 5.0 की तैयारी तेज कर दी गई है। इस साल अब तक गोंडा में 12 एमओयू साइन हो चुके हैं। करीब 77.9 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। आठ इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है। करीब एक हजार करोड़ रुपये के निवेश की जरूरी प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने मंडल के चारों जिलों को निवेश का लक्ष्य आवंटित किया है। उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि जीबीसी को लेकर सभी स्तर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इससे रोजगार व विकास के द्वार खुलेंगे।

29 विभागों के आएंगे निवेशक
अतिरिक्त ऊर्जा के साथ ही कुल 29 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, आवास विकास, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, पशुपालन, तकनीकी शिक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, सहकारी, हैंडलूम एवं वस्त्र, डेयरी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, पर्यटन उद्यान, आबकारी, चिकित्सा शिक्षा, वन आदि क्षेत्र में निवेश किए जाएंगे।

कई क्षेत्रों में निवेशकों ने शुरू किया काम
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, गत वर्ष गोंडा में 2,682.62 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के 104 एमओयू साइन किए गए थे। इनमें से 8,48.2 करोड़ रुपये के 54 प्रोजेक्ट भूमि पूजन समारोह में शामिल किए गए थे। अब तक 572.2 करोड़ रुपये के 45 प्रोजेक्ट ही धरातल पर आए हैं।बाकी इकाइयां निर्माणाधीन हैं।

जिलों को मिली जिम्मेदारी....
जिला- लक्ष्य (करोड़ रुपये में)
गोंडा-2,500
बहराइच-1,000
बलरामपुर-500
श्रावस्ती-300
(आंकड़ों का स्रोत- उद्योग विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed