फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation started on recruitment of dependents of deceased in Public Works Department

Gonda News: लोक निर्माण विभाग में मृतक आश्रितों की भर्ती की जांच शुरू

Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on recruitment of dependents of deceased in Public Works Department
गोंडा। लोक निर्माण विभाग में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग में मृतक आश्रितों की भर्ती में जातिगत भेदभाव, उत्पीड़न के साथ ही रिश्वत का आरोप लगा है। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील के आदेश पर मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष पप्पू खान ने आयुक्त समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। कहा कि लोक निर्माण विभाग के एक अफसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों के साथ जातिगत भेदभाव कर उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मृत कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में नियमावली की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने जांच का आदेश जेडीसी को दिया है। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत निराधार है। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में शैक्षिक योग्यता का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांगा गया विवरण
आयुक्त के आदेश के क्रम में जांच की जा रही है। उनकी जिले में तैनाती और मृतक आश्रितों की नियुक्तियों का विवरण मांगा गया है।
राकेश कुमार पांडेय, संयुक्त विकास आयुक्त, देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed