फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation started against former minister's close

Gonda News: पूर्व मंत्री के करीबी पर आरोपों की जांच शुरू

Thu, 23 Feb 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against former minister's close
गोंडा। पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के करीबी व उनके सहयोगियों के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। नवाबगंज में मकान पर अवैध कब्जेे का मामला गरमाता जा रहा है। पीड़ित महिला का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह न्याय न मिलने और आत्मदाह करने की चेतावनी दे रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा पड़ाव निवासी व भार्गव गैस एजेंसी के मालिक रंजन भार्गव की पत्नी रुचि भार्गव ने 10 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत की है। इसमें भूमि विवाद का हवाला देते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, लाखों की नकदी व जेवर समेत अन्य सामान लूटने, पीटने, अभद्रता करने व घर पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला मकान की खरीद-फरोख्त का बताया जा रहा है। जिसमें कब्जेदारी को लेकर घटना को अंजाम देने की बात बताई गई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के करीबी और स्थानीय दबंग अशोक सिंह उर्फ गिंडू विवादित मकान के खरीदार हैं। उन्होंने बैनामे में तय रकम अदा नहीं की और जबरन कब्जा कर लिया। प्रकरण में नवाबगंज पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। एसएचओ करुणाकर पांडेय पर अशोक सिंह की मदद करके मकान का कब्जा कराने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान में लेते हुए आईजी उपेंद्र अग्रवाल ने तरबगंज क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है। क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। तफ्तीश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लूट व महिला से अभद्रता जैसे गंभीर आरोपों के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट न दर्ज कर पहले जांच शुरू कर दी। एक तरफ जहां विभिन्न आपराधिक मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसकी जांच करती है वहीं लूट, छेड़खानी जैसे इस संगीन मामले में पुलिस ने उल्टी प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस महानिरीक्षक से शिकायत के बाद भी महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed