फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   investigation,gonda,medical college

सीबीआई जांच के दायरे में एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज

Tue, 08 Nov 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
investigation,gonda,medical college
गोंडा के हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। आयुष कॉलेजों में बीएमएस में दाखिलों के घपले में जिले का एक संस्थान भी सीबीआई जांच के दायरे में आ गया है। जिले के हारीपुर में स्थित एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दो दाखिले संदिग्ध मिले हैं। इससे यह कॉलेज भी जांच में घिर गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार केे मामले की जांच सीबीआई को सौंपा है। जिले में भी सीबीआई की टीम के आने की संभावना बढ़ गई है। बीएमएस की 100 सीटों की क्षमता वाले एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दो दाखिलों की जांच होगी, जबकि कॉलेज प्रशासन ने दाखिले में गड़बड़ी न होने का दावा किया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जांच की बात अलग है, पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन

जिले में बीएमएस की पढ़ाई के लिए एक ही आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज है। इसमें सौ छात्रों का प्रवेश हर साल होता है। साल 2021 में बीएमएस सीट पर हुए दाखिलों की जांच शासन स्तर से हुई है। जिसमें एससीपीएम कॉलेज में भी दो दाखिले संदिग्ध मिले। जिसके बारे में कॉलेज से रिपोर्ट भी मांगी गई थी। कॉलेज की ओर से नीट प्रवेश परीक्षा 2021 में शामिल छात्रों से मिलान की कार्रवाई भी हुई है। सोमवार को शासन की ओर से जांच सीबीआई की सौंपा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज की भूमिका की जांच अब सीबीआई के हवाले की गई है। प्रबंधतंत्र से जुड़े लोगों की भी जांच होगी। दाखिलों में प्रबंध तंत्र से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी मानी जाती है। कई जिलों में सीधे तौर पर प्रबंधन से जुड़े लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इससे अब सूची में शामिल कॉलेज के स्टाफ के साथ ही प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदारों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस पर कॉलेज ने कराई है जांच
कॉलेज को शासन से दो छात्रों के संदिग्ध होने की रिपोर्ट मिली थी। निदेशक अजिताभ दूबे कहते हैं कि उन्होंने नीट से दोनों छात्रों का सत्यापन कराया है। दोनों की रिपोर्ट सही है, किसी तरह की गड़बड़ी दाखिलों में नहीं किया गया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजा जा चुका है। सीबीआई जांच का फैसला अलग बात है, वह होना चाहिए। जांच में संस्थान पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed