फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Interrogation of the co-wife, clues found

Gonda News: सौतन से पूछताछ, मिले सुराग

Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Interrogation of the co-wife, clues found
कटरा बाजार। गुलामपुरवा चौदहा मेटुकहा निवासी राजकुमारी (40) की हत्या के दूसरे दिन रविवार को पुलिस ने उनकी सौतन चंचल से पूछताछ की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देर शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करती रही। घटना के वक्त राजकुमारी के पति खुरभुर व सौतन चंचल के मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमारी के जेठ गंगाराम ने तहरीर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की गई। घटना के बाद से लापता सौतन चंचल की भी तलाश की गई है। रविवार को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की गई। सीओ अभिषेक दावाच्या ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर पड़ताल की गई। संदिग्धों के मोबाइल की लोकेशन भी खंगाली गई। पुलिस को घटना से संबंधित अहम सुराग मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed