फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Intercity and Gorakhdham train will run on electricity

इंटरसिटी व गोरखधाम ट्रेनें बिजली से चलेंगी

Mon, 12 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Mon, 12 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Intercity and Gorakhdham train will run on electricity
ट्रेन
गोंडा रेलवे के दिन बहुरने शुरू हो गए हैं। अभी तक इलेक्ट्रिक लोको से चलने वाली जो ट्रेनें लोगों को बड़े शहरों से मुहैया होती थीं, वह अब लोगों को जिले में भी दिखाई देने लगेंगीं। रेलवे की ओर से जिन 25 जोड़ी ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक लोको से किया गया है। उसमें से आठ जोड़ी ट्रेनें गोंडा से होकर जाएंगी, जिसमें गोरखपुर से चलने वाली गोरखधाम व इंटरसिटी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण गोंडा रेलवे स्टेशन से रोजाना 78 जोड़ी एक्सप्रेस, पैसेंजर व मेल ट्रेनों का संचालन होता है। इन ट्रेनों में कई ऐसी भी हैं, जो लंबी दूरी की हैं और उनका संचालन एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में होता है। गोंडा से लखनऊ व गोरखपुर रूट का इलेक्ट्रिीफिकेशन काफी पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


जिससे रेलवे ने अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक (बिजली) से चलने वाली ट्रेनों को दौड़ाना भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत वैशाली एक्सप्रेस से हुई थी। जिसके बाद बरौनी ग्वालियर, राप्तीसागर, लखनऊ बरौनी, आम्रपाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों का इंजन इलेक्ट्रिक किया गया। वहीं अब इलेक्ट्रिक लोको के बेड़े में तीन और ट्रेनें शामिल कर ली गई हैं। जिसमें गोरखधाम, इंटरसिटी और जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेनें मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखधाम एक्सप्रेस का संचालन हिसार से गोरखपुर के बीच होता है। जबकि इंटरसिटी लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलती है। वहीं बरौनी से जम्मूतवी के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस चलती हैं। जो आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक लोको से चलेगी। महाप्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर के बाद इन तीनों ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक लोको से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed