फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Instructions to get all the records corrected and uploaded on the portal

समस्त अभिलेख दुरूस्त कराकर पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश

Fri, 27 Aug 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Instructions to get all the records corrected and uploaded on the portal
गोंडा। डीएम मार्कंडेय शाही ने शुक्रवार को तहसील मनकापुर एवं तहसील तरबगंज कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अंश निर्धारण का कार्य 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तहसील मनकापुर में डीएम ने एसडीएम मनकापुर व तहसीलदार मनकापुर के न्यायालय का निरीक्षण किया। धारा-41 की पत्रावलियों का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि वर्ष 2003 की पत्रावली अभी निस्तारण के लिए लंबित है। इस डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पत्रावलियों का आरसीएमएस पोर्टल पर अद्यतन नहीं किया गया है। डीएम ने एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के अंदर सभी पत्रावलियों को पोर्टल पर अपलोड कराकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील तरबगंज में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम चैम्बर, कोर्ट, सभागार, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालयों को निरीक्षण किया। तरबगंज में तहसीलदार की कोर्ट पर पत्रावलियां अव्यवस्थित मिलीं। कम्प्यूटर कक्ष में अंश निर्धारण का कार्य चल रहा था।

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी कानूनगो तथा लेखपालों को लगाकर 30 अगस्त तक अंश निर्धारण का कार्य पूरा कराएं। तहसील सभागार के पीछे भवन को जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपनी-अपनी तहसील के सभी पटलों व न्यायालयों का निरीक्षण स्वयं कर लें तथा समस्त अभिलेख दुरुस्त कराने के साथ ही फाइलों का रख-रखाव ठीक करा लें इसके साथ ही सभी पत्रावलियों को आरसीएमएस पोर्टल पर अपलोड कराकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed