फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inspector posted in Bahraich fell from the train and died

बहराइच में तैनात दरोगा की ट्रेन से गिरकर मौत

Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Inspector posted in Bahraich fell from the train and died
गोंडा। बहराइच में तैनात एक दरोगा की गोंडा के बरुवाचक रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस्ती जनपद के नगर निवासी निसार अहमद (56) पुत्र सुलेमान की बहराइच जनपद के पुलिस लाइंस में तैनाती थी। वह शनिवार की सुबह बस्ती से बहराइच जाने के लिए किसी ट्रेन से गोंडा आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के बरुवाचक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अजीत सिंह ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने ट्रैक के पास दरोगा को पड़ा देखा तो ट्रेन रोककर दरोगा को गोंडा लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed