फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   inspection

पूरा कार्यालय खाली देख दंग रहे गए बीडीओ, 19 कर्मचारी नदारद मिले

Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
inspection
16द्दस्रड्डश्च14-गोंडा के रुपईडीह ब्लाक में एडीओ पंचायत की खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : GONDA
रूपईडीह(गोंडा)। विकास खंड कार्यालय में गुरुवार की सुबह 10:05 पर खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय सिंह जब ब्लाक कार्यालय पहुंचे तो सन्नाटा देखकर दंग रह गए। कार्यालय के कर्मचारी नरेन्द्र कुमार से सभी उपस्थिति पंजिका मंगवाया। कार्यालय से गैरहाजिर अधिकारी/कर्मचारी को अनुपस्थित करते हुए सीडीओ को रिपोर्ट किया है।
विज्ञापन

बीडीओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10:02 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और किसी को न देखकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाई और मनरेगा के एपीओ सुरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, राधे श्याम गिरी को उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित किया। इसी प्रकार से और तकनीकी सहायक मोहम्मद शफीक, भगवती प्रसाद वर्मा, राकेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी मालिकराम, अजीत गुप्ता, अमरनाथ सोनकर, अतुल रंजन, विनय कुमार, आदित्य, उज्जवल यादव, श्रद्धा सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, विवेकानंद, मोहन कुमारमंगलम, सर्वेश कुमार भी अनुपस्थित पाए गए। गैर हाजिर मिले सभी अधिकारी/ कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए पूरी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

रूपईडीह ब्लाक कार्यालय में सुबह 10:15 तक चपरासी/चौकीदार नरेन्द्र कुमार तथा राजकुमारी उपस्थिति थे। लेखाकार के कमरे में ताला लटक रहा था,वरिष्ठ सहायक/जेई एमआई की कुर्सी खाली थी तथा एडीओ पंचायत की कुर्सी खाली मिली। खंड विकास अधिकारी मृत्युन्जय सिंह ने बताया कि ये सभी लोग लगभग 10:25 पर उपस्थिति हुए हैं। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उसके बाद सीडीओ को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैनाती स्थल गांव नहीं जाना पसंद करते
ब्लाक कार्यालय का यह कोई नया नहीं है, सब अपने मनमर्जी आते जाते रहे हैं। कोई भी पंचायत कर्मी तैनाती स्थल गांव जाना पसंद नहीं करते हैं। जिस पर खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित सभी कर्मचारियों तथा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए सीडीओ ओ को रिपोर्ट ब्लाक कार्यालय से भेजी जा रहीं हैं।

इस ब्लॉक कार्यालय अधीन मनरेगा में एफपीओ सहित पांच, तकनीकी सहायक सात, ग्राम विकास/ग्राम पंचायत अधिकारी 16, एडीओ आआई एसटी, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबीएन, लेखाकार, वरिष्ठ सहायक, जेई एमआई आई की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed