फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   inspection,gonda,gst

Gonda News: जीएसटी टीम ने करनैलगंज में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खंगाला

Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
inspection,gonda,gst
गोंडा के करनैलगंज में दुकान पर जांच करती वाणिज्य कर विभाग की टीम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। राज्य कर विभाग (जीएसटी) ने टैक्स चोरी में लिप्त व्यापारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को करनैलगंज में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापा मारा। चार दुकानों की जांच कर अभिलेख कब्जे में लिए हैं। बता दें कि टीम तीन दिनों से टैक्स चोरी के मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में जांच के लिए सात टीमें बनाई गईं हैं। अब तक चारों जिलों के 38 प्रतिष्ठानों में छापा मारकर 13.50 करोड़ से अधिक का करापवंचन पकड़ा है। जिसमें दो करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी की संभावना जताई है। टैक्स चोरी पकड़ने के लिए देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों में जीएसटी अफसरों की सात टीमें प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम करापवंचन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विशेष अनुसंधान शाखा के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव आर्थर ने बताया कि जीएसटी की चोरी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर छापा मारने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें देवीपाटन मंडल के चारों जिले शामिल हैं। इनमें गोंडा में तीन, बहराइच में दो, बलरामपुर व श्रावस्ती में एक-एक समेत कुल सात टीमें जांच कर रही हैं। तीन दिनों की जांच में चारों जनपदों गोंडा में 14, बहराइच में 10, श्रावस्ती में आठ व बलरामपुर में छह व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर जांच की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 13.50 करोड़ से अधिक का अपवंचित टर्नओवर का मामला सामने आया है और दो करोड़ रुपये से अधिक टैक्स चोरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्यवाही के लिए सभी को नोटिस जारी की जा रही है। राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर अमरजीत राम, उपायुक्त राज्य कर चंद्रकेश गौतम, सहायक आयुक्त राज्य कर राजेश ओझा, अनुभव सिंह, समीर श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, राज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अभिषेक निगम, प्रवेश सिंह, संतोष कुमार उपाध्याय व अशोक कुमार श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि जांच टीम ने खरीद बिक्री रजिस्टर बिल और स्टाक बुक, कैशबुक आदि कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।

इन व्यापारियों के यहां हो रही जांच
संयुक्त उपायुक्त राजीव आर्थर के अनुसार जीएसटी पोर्टल व गोपनीय सूचनाओं के आधार पर टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों को चिन्हित कर जांच कराई जा रही है। जांच में मुख्यत: आयरन स्टील, फर्नीचर, क्लाथ स्टोर, साड़ी सेंटर, ईंट भट्ठा, गल्ला व्यापारी, किराना, पान मसाला, सीमेंट, बालू मोरंग, सुपारी, मेंथा आयल, आयरन स्क्रैप, वुड एंड टिंबर व मेडिकल स्टोर जैसे व्यापारिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed