{"_id":"620e8a2d22d99457cc23e620","slug":"inspection-evm-gonda-news-lko6182637156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम वीवीपैट की सीलिंग का कार्य शुरू डीएम ने देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम वीवीपैट की सीलिंग का कार्य शुरू डीएम ने देखी व्यवस्था
विज्ञापन
फोटो-23- गोंडा के शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन देखते डीएम। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के साथ ईवीएम मशीनों के सीलिंग कार्य शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने टामसन इंटर कॉलेज में पहुंचकर विधानसभावार की जा रही ईवीएम सेटिंग एवं सीलिंग कार्य का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियर्स एवं रिटर्निंग आफीसरों से जानकारी ली। निर्देश दिए कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ईवीएम, वीवीपैट आदि की सेटिंग कराना सुनिश्चित करें। यह देख लें कि सीलिंग में कोई कमी न रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 19 फरवरी तक ईवीएम की सेटिंग व सीलिंग का कार्य पूरा होगा। विधानसभा 295-मेहनौन के 452 बूथों के सापेक्ष 558, 296-गोंडा के 429 बूथों के सापेक्ष 558, 297-कटरा बाजार 458 बूथों के सापेक्ष 596, 298-कर्नलगंज के 391 बूथों के सापेक्ष 509, 299-तरबगंज के 429 बूथों के सापेक्ष 549, 300-मनकापुर के 386 बूथों के सापेक्ष 500 तथा 301-गौरा के 379 बूथों के सापेक्ष 493 ईवीएम सहित कुल 3793 ईवीएम की सीलिंग कराई जा रही है। बताया कि 30 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम, वीवीपेट आदि को रिजर्व में तैयार रखा जाएगा। मतदान के दिन खराब होने की सूचना पर तत्काल खराब मशीन या वीवीपैट को बदला जा सके। ईवीएम सेटिंग एवं सीलिंग का निरीक्षण करने के पहले डीएम ने एलबीएस पीजी कॉलेज में मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के दूसरे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से ईवीएम, वीवीपैट, टेंडर वोट, चुनौती वोट आदि के बारे में पूछा तथा स्वयं बताया भी। इस दौरान डीसी मनरेगा द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण के लिए आने वाले 167 कार्मिकों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सभी रिटर्निंग आफिसर, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, मुख्य नियंता/प्रभारी प्राचार्य एलबीएस डॉ. जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किए मतदान
मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण के बाद उत्साह से पोस्टल बैलेट से मतदान भी किया। शिक्षकों ने बढचढ कर मतदान किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में शिक्षक मतदान कर रहे हैं। अपील किया है कि सभी कर्मचारी मतदान करें और परिवार के लोगों को मतदान दिवस के दिन भेजकर मतदान कराएं। पोस्टल बैलेट के प्रभारी अधिकारी जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि दो दिनों में 1140 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।