{"_id":"620fe6e6b72e682d4952f710","slug":"inspection-dust-gonda-news-lko618431331","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी का अंबार देख डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी का अंबार देख डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
फोटो-29 गोंडा के गांधी पार्क में गंदगी मिलने से ईओ को फटकार लगाते जिलाधिकारी। (संवाद)
- फोटो : GONDA
गोंडा। शहर एक बार फिर गंदगी की राह पर चल पड़ा है। साल 2018 में पूरे देश में गंदे शहर के रूप में शहर का नाम आने पर स्वच्छता पर विशेष जोर रहा। 2021 में ही सुधार हुआ और गंदे का कलंक मिटा। अब फिर से लापरवाही हो रही है। जिससे शहर की तीन लाख आबादी परेशान हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने शुक्रवार को शहर का भ्रमण किया और कई स्थानों पर गंदगी मिली। उन्होंने ईओ संजय मिश्र को तलब कर फटकार लगाई, साफ कहा कि शहर में फिर गंदगी का दाग नहीं लगने देंगे। साफ-सफाई में सुधार की हिदायत देने के साथ ही शहर पर मजिस्ट्रेट का पहरा बैठा दिया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया है कि सुबह और शाम शहर की सफाई की निगरानी करें। रोज रिपोर्ट भी मांगी है।
शुक्रवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नगर क्षेत्र का औचक भ्रमण कर नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम को नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे जगह-जगह गंदगी व कूड़ा आदि मिला। गंदगी देख डीएम नाराज हो गए और मौजूद अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय मिश्र को फटकार लगा कार्यवाही की चेतावनी दी। डीएम ने नगर क्षेत्र में पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नगर की साफ-सफाई अत्यन्त खराब है। सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है।
शहर के भ्रमण के दौरान गांधी पार्क, टाउन हाल, राधाकुंड, राजकीय लाइब्रेरी, रामलीला मैदान, मंडी स्थल के सामने व विभिन्न चौराहे की सफाई व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब स्थिति में देखी गई। गांधी पार्क देखने से प्रथम दृष्ट्या परिलक्षित होता है कि यहां पर कई दिनों से झाड़ू नहीं लगाया गया है। ईओ को फटकार लगाई और नगर मजिस्ट्रेट को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
कार्यशैली सुधारें ईओ, दोबारा भ्रमण में कमी मिली तो कार्रवाई तय
जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को आगाह किया कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए नगर क्षेत्र की साफ-सफाई का प्रतिदिन सघन पर्यवेक्षण करें। सार्वजनिक स्थानों, बाजार तथा मुख्य मार्ग, गलियों की प्रतिदिन अच्छी तरह सफाई हो। कूड़े का उठान व निस्तारण नियमित रूप से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आकस्मिक रूप से नगर क्षेत्र का पुन: भ्रमण किया जाएगा। कहा कि दोबार भ्रमण में साफ- सफाई सुधरी न मिली तो कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह एवं शाम को नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखें। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं और उन्हें रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने जनपद की अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
32 नालों की सफाई न होने से जूझ रहे नगर के लोग
नगर में जलनिकासी के लिए 32 नाले हैं, इनकी भी सफाई नहीं हो रही है। इससे शहर के लोगों को जलनिकासी का प्रबंध सही नहीं है। इससे बरसात के दौरान कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो जाती है। डीएम के तेवर के बाद नालों में सुधार की उम्मीद जगी है। शहर के देवकुुमार कहते हैं कि नालों की सफाई हो, तो जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार होगा।