फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Insad Ali, who was taking the teenager to Hyderabad, was caught at the airport

Gonda News: किशोरी को हैदराबाद ले जा रहा इंसाद अली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Mon, 17 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Insad Ali, who was taking the teenager to Hyderabad, was caught at the airport
टिकरी/गोंडा। सोशल मीडिया के माध्यम से मधवापुर निवासी इंसाद अली ने किशोरी से छह महीने तक नजदीकी बढ़ाई और फिर रविवार शाम उसे घर से हैदराबाद ले जाने के लिए निकला। अयोध्या एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की पूछताछ में किशोरी ने सब बता दिया। इसपर दोनों को नवाबगंज पुलिस को सौंप दिया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इंसाद के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पहले तो दोनों सिक्योरिटी टीम को बातों में उलझाते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में दोनों टूट गए। इंसाद ने बताया कि किशोरी को वह हैदराबाद लेकर जा रहा था, जहां धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करने वाला था। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर इंसाद अली के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंसाद के मोबाइल चैट व कॉल डिटेल समेत उसके पास से मिले आधार, पैन की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

मामले में किशोरी के पिता ने बताया कि चार वर्ष पहले पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद बेटी गुमसुम रहने लगी। इसी का फायदा उठाकर इंसाद अली सोशल मीडिया के जरिए उसके करीब आया। रविवार शाम बेटी घर से लापता हो गई। इस बीच नवाबगंज पुलिस से सूचना मिली कि अयोध्या एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बेटी को सीआईएसएफ ने इंसाद के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले अयोध्या के तुलसी उद्यान में की थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार इंसाद ने छह माह पहले किशोरी को अयोध्या के तुलसी उद्यान में बुलाया था। तभी आरोपी ने उसे हैदराबाद ले जाने की योजना बना ली थी। पूरी तैयारी के बाद रविवार को उसे पहचान पत्र के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article