{"_id":"678008935ec7cc96d806e905","slug":"innocent-son-dies-after-being-crushed-by-truck-mother-serious-gonda-news-c-100-1-gon1003-130536-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक से कुचलकर मासूम बेटे की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक से कुचलकर मासूम बेटे की मौत, मां गंभीर
Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। घर के बाहर बुधवार देर रात मां-बेटे अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ट्रक से कुचलने से चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हादसा करने वाले ट्रक का पता लगा रही है।
नगर पंचायत परसपुर के सिताबी पुरवा चरहुआं में पेट्रोल पंप के पास के रहने वाले गुड्डू शिल्पकार हैदराबाद में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी रिंकी बेटे विकास (04), आर्यन (01), बेटियों अंशिका (06) और अनन्या (02) के साथ घर में रहती हैं। बुधवार रात 02:30 बजे विकास को लघुशंका कराने के लिए रिंकी घर से बाहर निकली थीं। तभी मां-बेटे परसपुर से बेलसर की ओर से जा रहे अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक से कुचलने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई और रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने रिंकी को परसपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां से रिंकी को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर रात में ही पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।