फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Information about the Constitution provided to the female students.

Gonda News: छात्राओं को संविधान के बारे में दी गई जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Information about the Constitution provided to the female students.
नवाबगंज। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसओएएस यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर एवं संकाय सदस्य रोचना वाजपेयी और रिसर्च स्कॉलर डॉ. अरविंद कुमार ने छात्राओं से संविधान को लेकर संवाद किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रोफेसर रोचना वाजपेयी ने संविधान निर्माण की परिस्थितियों, महत्व और नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से संविधान से जुड़े सवाल भी किए। भारतीय और अमेरिकी संविधान की विशेषताओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. अरविंद कुमार ने अधिकारों के साथ नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लंदन विश्वविद्यालय और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, बंगलूरू के समन्वय से संविधान को लेकर शोध किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दूबे समेत शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed