{"_id":"5efe0d038ebc3e43250133fe","slug":"inflation-tomatoes-quadruple-and-coriander-being-sold-at-three-times-the-price-gonda-news-lko5288357181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार : टमाटर चौगुना तो तिगुने दाम पर बिक रही धनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार : टमाटर चौगुना तो तिगुने दाम पर बिक रही धनिया
विज्ञापन
गोंडा के चौक बाजार में लगी सब्जी की दुकान।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बारिश के बाद सब्जी के दाम में अचानक बढ़ोत्तरी से लोगों को पसीना छूटने लगा है। चार दिनों के भीतर सब्जी के दामों में बेतहाशा उछाल आया है। माना जा रहा है कि सब्जी के दाम अभी तक कम थे, लोगों को इससे काफी राहत मिली थी। इधर बरसात होने और बाजार खुलने से बिक्री होने से भाव बढ़ गया है। वहीं डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने से भी दाम बढ़ने पर असर दिख रहा है। इससे लोगों को झटका लगा है। हाल यह है कि टमाटर चौगुने तो धनिया तिगुने दाम तक बिक रही है।
बारिश से सब्जियां मंडी कम पहुंच रही हैं। इसके अलावा मांग भी बढ़ गई है। लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की बिक्री घटने से दाम काफी कम हो गए थे। उस समय किसान परेशान थे। इसके बाद अब सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। शहर के उमानाथ बताते हैं कि अब सब्जी के दाम काफी बढ़ गए हैं। इधर आमदनी तो लोगों की घटी ही थी अब सब्जी के दाम भी बढ़ गए हैं।
सब्जी के दाम की स्थिति पर नजर (रुपये/किलो)
सब्जी तीन दिन पहले अब
प्याज 16 20
टमाटर 20 80
तोरई 15 40
आलू 20 24
परवर 40 60
धनिया 60 200
मिर्चा 20 40
भिंडी 20 30
बैगन 25 40
लौकी 20 30
कद्दू 10 30
बारिश से सड़ रही सब्जी, किसानों को मिल रहा झटका
सब्जी पहले बाजार बंद होने से नही बिक सकी और किसानों की फसल खेतों में ही सड़ गई। यही नही 25 मार्च के बाद से मई तक सस्ते दर पर सब्जी बेचने पर किसान मजबूर रहे। अब सब्जी महंगी हुई तो भी किसानों को नुकसान ही हो रहा है। फायदा सिर्फ बड़े व्यापारियों को ही होता है। अब किसानों की सब्जी बारिश से सड़ जा रही है। जिससे सब्जी का मूल्य महंगा हो गया है। आम लोगों को तो सब्जी महंगे दाम पर मिल रही है लेकिन किसानों को नुकसान ही उठाना पड़ रहा है।