फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Infectious diseases are increasing rapidly in Gonda respiratory patient died while dengue patients reached 192

सेहत की बात: तेजी से पांव पसार रहीं संक्रामक बीमारियां, सांस रोगी की मौत... 192 पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या

Sun, 03 Nov 2024 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

गोंडा में संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। यहां एक सांस रोगी की मौत हो गई। जबकि डेंगू मरीजों की संख्या 192 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Infectious diseases are increasing rapidly in Gonda respiratory patient died while dengue patients reached 192
मेडिकल वार्ड के डेंगू वार्ड में भर्ती रोगी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। रात में ठंड होने से सांस मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। शनिवार शाम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक सांस मरीज की मौत हो गई है। वहीं पांच नए मरीजों के साथ डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 192 पहुंच गई है। जबकि वहीं इतनी ही संख्या में संभावित डेंगू मरीज झोलाछाप व निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।

विज्ञापन


तरबगंज के गिरधरपुर निवासी शैलेश (27) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने महाराजा देवी बख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक महीने भर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बावजूद संक्रामण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या

शहर से लेकर गांव तक होने वाले फॉगिंग व छिड़काव सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गया। सीएमओ कार्यालय व इमरजेंसी के पास महीनों से भरा गंदा पानी भी अभियान के नाकामयाबी की तस्दीक करता है। नतीजन डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 192 पहुंच गई। हालांकि अभी पिछले साल की तुलना में डेंगू मरीजों की संख्या काफी कम है। वर्ष 2023 में डेंगू के कुल 432 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत

ये हैं डेंगू के प्रमुख लक्ष्मण

डेंगू बुखार के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के चार से छह दिन बाद शुरू होते हैं तथा 10 दिनों तक रहते हैं। इसमें अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द थकान, जी मिचलाना, उल्टी आना, दस्त होना, त्वचा पर लाल चकत्ते, जो बुखार आने के दो से पांच दिन बाद दिखाई देते हैं, मसूड़ों से हल्का रक्तस्राव आदि शामिल हैं। कभी-कभी डेंगू बुखार के लक्षण हल्के होते हैं और यह फ्लू या अन्य वायरल संक्रमण के समान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी को जान से मारने की धमकी: मामले की जांच के लिए मुंबई जाएगी एटीएस की टीम

घर के आसपास न जमा होने दें पानी

जिला मलेरिया अधिकारी एसजेडए जैदी ने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर अक्सर दिन के समय में काटता है। कूलर, टंकी, घड़ा व पुराने टायरों में भरे पानी में ये मच्छर अंडे देते हैं। अपने आस-पास जल जमाव न होने दें। साफ सफाई व मच्छरदानी का प्रयोग करके बीमारी से बचा सा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed