फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS team will go to Mumbai for investigation in threat to CM Yogi case.

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी: मामले की जांच के लिए मुंबई जाएगी एटीएस की टीम

Mon, 04 Nov 2024 07:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2024 07:29 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाएगी। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
ATS team will go to Mumbai for investigation in threat to CM Yogi case.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाएगी। सीएम योगी को इस्तीफा न देने पर बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी। ये धमकी महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को मैसेज करके दी गई थी जिसकी जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी पुलिस को दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने वाले हैं। ऐसे में महाराष्ट्र की पुलिस अलर्ट पर है। मामले में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पोस्टर वार: 'मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे...', सीएम के नारे पर लखनऊ में अखिलेश की फोटो संग नई होर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अक्तूबर की गर्म रातों ने तोड़ा 124 साल का रिकार्ड, नवंबर के पहले दो सप्ताह बाद तापमान में होगी गिरावट


ये है पूरा मामला
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed