फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   train on chhath puja Gorakhpur-Bandra Puja special and  Chhapra-Lokmanya Tilak train will run from Balrampur

खुशखबरी: छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार वालों को मिलेगी राहत; पढ़ें टाइम टेबल और रूट चार्ट

Sun, 03 Nov 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

छठ पूजा पर रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इससे दूर दराज से यूपी-बिहार आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें ट्रेनों का टाइम टेबल और रूट चार्ट...

विज्ञापन
train on chhath puja Gorakhpur-Bandra Puja special and  Chhapra-Lokmanya Tilak train will run from Balrampur
ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में रेलवे प्रशासन ने चार-चार फेरों के लिए गोरखपुर-बांद्रा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इसके अलावा छठ पूजा के मद्देनजर बलरामपुर से होकर छपरा-लोकमान्य तिलक ट्रेन का संचालन तीन-तीन फेरों के लिए किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे ने गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस तक जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की है। यह विशेष ट्रेन यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा के बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, और इसमें बुकिंग की आवश्यकता नहीं होगी। 

विज्ञापन

तीसरे दिन सुबह पहुंचेगी बांद्रा टर्मिनस

ट्रेन संख्या 05029 गोरखपुर से छह व 10 नवंबर को रात 9.10 बजे रवाना होगी। यह आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, सोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा और लखनऊ से होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह पांच बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी को जान से मारने की धमकी: मामले की जांच के लिए मुंबई जाएगी एटीएस की टीम

इसी तरह से ट्रेन संख्या 05030 बांद्रा टर्मिनस से चार, आठ व 12 नवंबर को सुबह 6.15 बजे चलकर लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी।
 
विज्ञापन

छपरा-लोकमान्य तिलक पूजा विशेष ट्रेन लगाएगी फेरे 

मुख्य जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छपरा-लोकमान्य पूजा विशेष ट्रेन का संचालन तीन-तीन फेरों के लिए किया गया है। ट्रेन संख्या 05113 तीन, 10 व 17 नवंबर को प्रत्येक रविवार छपरा से सुबह 5.30 बजे प्रस्थान करेगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे... के मंत्र पर काम कर रही भाजपा, डिप्टी सीएम केशव बोले- उपचुनाव में जीत 2027 का आधार बनेगी

 

यह मसरख, दिघवा दुबौली, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, पिपराइच, गोरखपुर, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी से होकर दोपहर 1.30 बजे तुलसीपुर व दोपहर 1.42 बजे बलरामपुर पहुंचेगी। बलरामपुर से गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, दूसरे दिन भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक, कल्याण से होकर सुबह पांच बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
 

लखनऊ होते हुए तीसरे दिन पहुंचेगी गोंडा

इसी तरह ट्रेन संख्या 05114 लोकमान्य तिलक से चार, 11 व 18 नवंबर को रात 8.15 बजे से चलेगी, जो थाणे, कल्याण, नासिक, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए तीसरे दिन रात 1.05 बजे गोंडा पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सरकार पर बरसीं मायावती, बोलीं- हजारों स्कूलों को बंद करने का फैसला उचित नहीं, बेहतर सुधार का जरूरत

 

गोंडा से रात 1.57 बजे बलरामपुर व रात 2.47 बजे तुलसीपुर स्टेशन पहुंचेगी। तुलसीपुर से बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आंनदनगर, गोरखपुर, पिपराईच, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, दिघवा दुबौली व मसरख से होकर रात 12.15 बजे छपरा पहुंचेगी। 22 कोच की यह त्योहार विशेष ट्रेन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed