Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Paddy soaked by rain; sales could be stalled

Gonda News: बारिश से भीगा धान, अटक सकती है बिक्री

Sat, 31 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 31 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Paddy soaked by rain; sales could be stalled
बारिश से भीगी धान की फसल व मंडी में भीग रही उपज। संवाद
गोंडा। अक्तूबर के आखिरी दिनों में हुई बेमौसम बारिश ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खुले में रखी फसल भीगने से दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में किसानों के सामने उपज बचाने के साथ उसे सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने की चुनौती भी है। नमी निर्धारित मानक से अधिक होने या दानों का रंग और गुणवत्ता खराब मिलने पर बेचने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

जिले में इस खरीफ सीजन में 1,29,827 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी के अनुसार, बारिश से करीब 10 प्रतिशत फसल प्रभावित होने की आशंका है। वास्तविक नुकसान का आकलन सर्वे के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन

अंदूपुर पूरे पांडेय के बब्बू और कृष्णकुमार ने बताया कि खेत में धान कटा पड़ा है लेकिन लगातार बारिश से उसे निकालना मुश्किल हो रहा है। सहजौरा के शिवनाथपुरवा निवासी राकेश के मुताबिक, कंबाइन से कटे धान को सुखाने के लिए फैलाना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका। प्योली पूरे बिलंद के वंशीलाल ने बताया कि बारिश से धान की फसल खेत में गिर गई है। लोहंगपुर के वेदप्रकाश ने सब्जियों की फसल को नुकसान की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मिलीमीटर हुई बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिन और रात में करीब 50 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने किसानों को कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों से पानी निकालने की सलाह दी। मोतीगंज के किसान रामनेवाज ने बताया कि कटाई और मड़ाई के समय बारिश होने से परेशानी बढ़ गई है। खेतों में गिरी फसल और लगातार नमी से दानों में अंकुरण, सिकुड़न और रंग बदलने की समस्या हो सकती है।

17 प्रतिशत से अधिक न हो नमी
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित और कीटग्रस्त दानों के साथ सिकुड़े व अधपके दानों की मात्रा के मानक भी तय हैं। बारिश में भीगने से इन मानकों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को धान अच्छी तरह सुखाकर और साफ करने के बाद ही केंद्रों पर ले जाना होगा। प्रभावित उपज को मानकों में छूट मिलेगी या नहीं, यह शासन के निर्णय पर निर्भर करेगा।

बारिश से भीगी धान की फसल व मंडी में भीग रही उपज। संवाद

बारिश से भीगी धान की फसल व मंडी में भीग रही उपज। संवाद

बारिश से भीगी धान की फसल व मंडी में भीग रही उपज। संवाद

बारिश से भीगी धान की फसल व मंडी में भीग रही उपज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed