{"_id":"5f42999f8ebc3e3ce27358d4","slug":"incoming-panel-blew-up-loss-of-three-lakhs-gonda-news-lko536482988","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकमिंग पैनल फुंका, तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकमिंग पैनल फुंका, तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। विद्युत सब स्टेशन परसपुर का इनकमिंग पैनल शनिवार की रात अचानक तकनीकी खराबी से जल गया। जिससे अफरातफरी मच गई। पैनल जलने से यहां से संचालित दो फीडरों की बत्ती 20 घंटे से गुल है। जिससे तकरीबन 6 हजार, 500 उपभोक्ताओं व 60 हजार से अधिक आबादी के लोग प्रभावित है। अवर अभियंता ने बताया कि पैनल जलने से तकरीबन तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली न रहने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। और क्षेत्र में अंधेरे का साम्राज्य व्याप्त हो गया है।
आंटा-परसपुर स्थित 33/11 विद्युत सब स्टेशन परसपुर का इनकमिंग पैनल शनिवार की रात 11 बजे अचानक तकनीकी कारणों से जल गया। इस सब स्टेशन से पांच फीडर जिसमें चकरौत, परसपुर, बेगमगंज, त्यौरासी व चरसड़ी फीडर संचालित होता है। पैनल जलने से परसपुर टाउन व चरसड़ी दो फीडर की बत्ती 11 बजे रात से ही गुल है। जिसमें परसपुर टाउन के साथ ग्राम चरसड़ी, भौरीगंज, नरायनपुर साल, नरायनपुर ललक, नरायनपुर जयसिंह, बहुवन मदार मांझा, रायपुर तथा जनपद बाराबंकी का बांसगांव का तकरीबन 6 हजार, 500 उपभोक्ता व 60 हजार की जनसंख्या प्रभावित है। बिजली न रहने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अवर अभियंता सहाबुद्दीन ने बताया कि स्टेशन पर इनकमिंग पैनल जलने से काफी नुकसान हुआ है। तकरीबन तीन लाख रुपयों का क्षति हुआ है। रात से ही दो फीडरों का बत्ती गुल है। पावर हाउस का स्टाप वहां कार्य कर रहा है। एक्सपर्ट लखनऊ से बुलाये गए हैं। देर रात तक बिजली बहाल होने की संभावना है।