{"_id":"3fb5b768617b416a6e78798b5fee64d2","slug":"in-the-complaint-to-the-state-election-commission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य निर्वाचन आयोग में की शिकायत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र की महंगूपुर ग्राम पंचायत में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने व सही वोटरों के नाम काटने की शिकायत आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के यहां दर्ज कराई गई है। इसके अलावा अपर जिला मजिस्ट्रेट के पास भी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है।
महंगूपुर गांव निवासी नवनीत पांडेय ने आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधान पति के इशारे पर गांव में तैनात बीएलओ ने करीब 200 लोगों का नाम कूटरचना कर मतदाता सूची से विलोपित कर दिया है।
साथ ही ग्राम पंचायत के बाहर के रहने वाले करीब 300 लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की साजिश तैयार कर ली गई है। नवनीत ने मांग की कि किसी सक्षम अधिकारी से इसकी जांच कराकर सही वोटरों का मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाए।
विज्ञापन
गांव के ही संजय कुमार ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है, जो 162 लोग गांव के ही हैं और उनका आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि भी बीएलओ का उपलब्ध कराया गया है, इसके बावजूद इनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की साजिश रची जा रही है।
साथ ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो ग्राम पंचायत के हैं ही नहीं। संजय ने इसकी जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है।
अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए जारी अनंतिम सूची में यदि किसी का नाम विलोपित करने का दावा किया है और उसकी जांच पूरी हो चुकी है। संबंधित दोनों पक्ष 28 से 31 अगस्त के बीच सुनवाई के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम के समक्ष साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकतें हैं, जिससे उसका निस्तारण हो सके।