{"_id":"633b1c1fe597b64e5b5f50e8","slug":"implement-ngt-rules-effectively-dr-afroz-gonda-news-lko651323364","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी ढंग से लागू करें एनजीटी के नियम : डॉ. अफरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी ढंग से लागू करें एनजीटी के नियम : डॉ. अफरोज
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) मुख्य पीठ नई दिल्ली के सदस्य/न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए एनजीटी के नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों से पर्यावरण के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में एनजीटी सदस्य/न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने संबंधित विभाग के मंडल व जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी ने जनपद में शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कराए गए पौधरोपण की विस्तृत जानकारी दी।
न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने हरित विकास पर विशेष सुझाव देते हुए कहा की जनपद में मुख्य बिंदुओं को चिह्नित करके अच्छा प्लान तैयार करें, ताकि हरित विकास उच्च स्तर पर हो सके। बैठक में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी आकाश तोमर, सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।