फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Immersion of 2,397 idols will take place today and tomorrow

Gonda News: आज व कल होगा 2397 प्रतिमाओं का विसर्जन

Mon, 19 Oct 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Immersion of 2,397 idols will take place today and tomorrow
गोंडा। जिले में मंगलवार और बुधवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में स्थापित 2397 प्रतिमाओं का दो दिन में विसर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि अफसरों की टीम ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। घाटों पर नाव, गोताखोर और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। तैयारियों की निगरानी के लिए अलग से व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि शोभायात्राओं के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। डीजे निर्धारित मानक के अनुसार बजाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गापूजा समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला रहेगा यातायात
विसर्जन शोभायात्रा निकलने के दौरान शहर में बहराइच रोड, बलरामपुर व उतरौला रोड से भारी वाहनों का आगमन बंद रहेगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। सीओ दधिबल तिवारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त लखनऊ रोड व अयोध्या रोड पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed