फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Immediately remove reckless SO

लापरवाह थानाध्यक्षों को तत्काल हटाएं

Tue, 14 Jul 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा Updated Tue, 14 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
ईद पर सांप्रदायिक सौहार्र्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शांति समिति की बैठकें करवाएं। त्यौहार को देखते हुए बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित  व्यवस्था करें। समाधान दिवस को प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस कप्तान निरंतर थानों पर नजर रखें। लापरवाह और अपराध रोकने में नाकाम थानाध्यक्षों को तत्काल हटा दें। ये बातें मंडलायुक्त रवि प्रकाश अरोड़ा ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में मंडल के कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून से खेलने की इजाजत नहीं दी जायेगी, चाहे कोई कितनी ऊंची पहुंच का क्यों ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से मंडल के जनपदों की सीमा लगने से मानव तस्करी की आशंका बनी रहती है। ऐसे गिरोह को चिन्हित कर जो पूर्व में मानव तस्करी में लिप्त है, के खिलाफ कार्रवाई करें। ईद के कारण सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को बंद कर दें। कतिपय स्थानों पर बरेलवी व देवबन्दियों के बीच विवाद है, तो ऐसी स्थिति में दोनों वर्गों के बुद्धिजीवियों को बैठाकर समस्या का हल निकालें। आगामी कुछ माह में पंचायत चुनाव होने हैं। सभी पुलिस अधिकारी अभी से होमवर्क शुरू कर दें तथा अपराधी किस्म के लोगों को चिन्हित कर उनको कानून की समुचित धाराओं में पाबंद कर दें। पुलिस उप महानिरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपराध रोकने के लिए अधिकारी रात्रि में नियमित चेकिंग करें। संगठित अपराध करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक में जिलाधिकारी गोंडा अजय कुमार उपाध्याय, बलरामपुर डीएम प्रीति शुक्ला, बहराइच डीएम अभय, श्रावस्ती डीएम राघवेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक गोंडा राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव, बहराइच एसपी नेहा पांडेय, श्रावस्ती श्रीकांत सिंह व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, अपर आयुक्त प्रशासन अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed