{"_id":"5d49b4e68ebc3e6cd9047b4d","slug":"imam-was-brought-from-sasaram-to-explosives-and-gelatin-gonda-news-lko4750176137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासाराम से इमाम लाया था जिलेटिन समेत विस्फोटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासाराम से इमाम लाया था जिलेटिन समेत विस्फोटक
विज्ञापन
गोंडा। बनगवां के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक समेत स्कूल को उड़ाने की साजिश रचने वाले मास्टर माइंड के साथी इमाम खान उर्फ मंटू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। अमर उजाला ने 5 अगस्त के अंक में माई सिटी के पेज नंबर दो पर 15 दिनों में पुलिस नहीं खोल पाई जिलेटिन की आपूर्ति का राज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
जिसका असर रहा कि पुलिस ने मंगलवार को मंटू की गिरफ्तारी के बाद जिलेटिन की आपूर्ति का राज पुलिस ने खोल दिया है। पुलिस के मुताबिक मंटू ही बिहार के सासाराम से जिलेटिन समेत अन्य विस्फोटक व डेटोनेटर यहां लाया था।
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के बनगवां के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के टॉयलेट में 20 जुलाई की भोर में धमाका हुुआ था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश के दौरान वशीम अहमद व साहिल खान उर्फ मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया तो दोनों ने बताया कि उन्हें बिहार प्रांत के अरवल जनपद के मोथा के रहने वाले अफसर इमाम खान उर्फ मंटू ने स्कूल में धमाका करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ में मिले सुराग के बाद मंगलवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के मसकनवां मार्ग पर रघवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। मंटू ने पूछताछ में बताया कि स्कूल के प्रबंधक शमशेर की उसके एक साथी से पैसे के लेन-देने को लेकर रंजिश थी। इसी साजिश को लेकर मास्टर माइंड ने उसे प्रबंधक और स्कूल को उड़ाने का ठेका दिया था।
इसी के बाद वह बिहार प्रांत के सासाराम जनपद से जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, फ्यूज वायर व ड्राई बैटरी व चार्जर लेकर यहां आया था। जिसे वशीम व साहिल के साथ मिलकर स्कूल के टॉयलेट में लगाकर वहां धमाका किया था। हालांकि एएसपी से जब मंटू को धमाके के लिए कितने में ठेका दिया गया था, सवाल किया गया तो वह इसे जांच बताकर टाल गए।