फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   illlegal construction in shop

रेल परिसर में दुकानों के निर्माण में अनिमितता, जांच के आदेश

Tue, 28 Jan 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
illlegal construction in shop
गोंडा। शहर के स्टेशन रोड पर जयनारायन चौराहे के पास रेल परिसर में दुकानों के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एक विशेष टीम गठित किया है जो जांच कर अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर डीआरएम के समझ प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

दो माह पूर्व अतिक्रमण अभियान के दौरान स्टेशन रोड पर जयनरायन चौराहे के समीप बनी दो दर्जन से अधिक दुकानों को प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान के दौरान ढहा दिया था। मगर बाद में दुकानों को पुन: निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन

दुकानों के निर्माण में रेल नियमों को दरकिनार करके अनियमितता की गई। इसकी शिकायत पूर्वोत्तर रेलवे के परामर्श दात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर की थी। जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने दुकानों के निर्माण में की गई अनियमितता की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। उधर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार सक्सेना ने बताया कि दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल प्रवीण कुमार को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed