फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Illegal gas cylinder refilling exploded, stirred

अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग से विस्फोट, 16 सिलेंडर दगे

Sun, 21 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Illegal gas cylinder refilling exploded, stirred
गोंडा में उमरी के आदमपुर में गैस रिफलिंग करते समय लगी आग के बाद बिखरे सिलेंडर। - फोटो : GONDA
गोंडा। अवैध गैस रीफिलिंग से हुए जबरदस्त विस्फोट से आदमपुर बाजार के लोगों की सांसे थम गईं। सुबह साढ़े आठ बजे हुए विस्फोट में एक-एक कर 16 गैस सिलेंडर फट गए। इससे गोदाम में आग भी लग गई। आग पर स्थानीय पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू कर लिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध कारोबारी बाबू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने एसडीएम से मांगी है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर बाजार में एक दुकान में हुए विस्फोट से बाजार वासियों में मचा हड़कंप गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार बाबू साइकिल की दुकान के साथ-साथ पेट्रोल और अवैध गैस रीफिलिंग का काम भी करता है। बताया जा रहा है कि वह 40 गैस सिलेंडर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह रीफिलिंग के दौरान विस्फोट हो गया। इसके बाद एक के बाद एक 16 सिलेंडर फट गए। पुलिस के साथ-साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू कर सके। सिलेंडर मे विस्फोट होने के बाद बाजार में ही नहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के साथ ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विस्फोट पर काबू तो पा लिया लेकिन विस्फोट होने से कई तरह की चर्चाएं रहीं। जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे स्थिति की जांच किया। पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार की ओर से व्यवसायी बाबू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष करूणाकर पांडे ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
उमरी बेगमगंज गोंडा सुबह के करीब 8:30 बजे थे आदमपुर बाजार में चहल-पहल शुरू हुई ही थी कि अचानक धमाकों से लोग दहल उठे। बाजार में बाबू उर्फ सुखदेव के साइकिल की दुकान में गैस रीफलिंग के दौरान अचानक आग लग गई।
फिर एक के बाद एक गैस सिलेंडर फटने लगे धमाकों की गूंज उठी। बताया जा रहा है कि साइकिल की दुकान में अवैध गैस रीफलिंग के साथ ही पेट्रोल बेचने का काम भी किया जा रहा था। पुलिस व दमकल कर्मियों की लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गौरतलब है कि इस अवैध कारोबार पर न तो शासन प्रशासन की नजर पड़ी ना ही बाजार वासियों ने ध्यान दिया।
विस्फोट से अगल-बगल की 4 दुकानें सहित एक लकड़ी की ढावली जलकर राख हो गई। हादसे में रविंद्र शर्मा की फर्नीचर की दुकान, ओम प्रकाश गोविंद व संतलाल की दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

जिलाधिकारी मारकंडे शाही ने कहा कि दुकानदारों की क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे के पुत्र विनोद कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed