फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Illegal constructions on railway land demolished with bulldozers

Gonda News: बुलडोजर से ध्वस्त किए रेलवे की जमीन पर हुए अवैध निर्माण

Fri, 14 Nov 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal constructions on railway land demolished with bulldozers
 बभनान रेलवे स्टेशन के पीछे अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - संवाद 
बभनान। रेलवे स्टेशन के पीछे विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस व आरपीएफ टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर करीब दो दर्जन कच्चे-पक्के अवैध निर्माण ढहा दिए गए।
विज्ञापन

आईओडब्ल्यू बस्ती एसबी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बैग, आरपीएफ चौकी प्रभारी विश्वामित्र यादव, प्रभारी निरीक्षक छपिया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी और चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा की टीम शुक्रवार सुबह चीनी मिल के सामने पहुंची। अतिक्रमण करने वाले लोग बुलडोजर देखते ही खुद अपना सामान समेटने लगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार अतिक्रमण हटाने की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बभनान–मसकनवा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क को पूरी तरह बंद नहीं किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से वाहनों को बीच-बीच में रोका जाता रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed