{"_id":"607729ba8ebc3e2457515056","slug":"illegal-asphalt-making-factory-busted-gonda-news-lko57421350","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भण्डाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भण्डाफोड़
विज्ञापन
गोंडा के पुलिस लाइन में दुबहा बाजार में पकड़ी गए अवैध असलहों के साथ एएसपी व पुलिस टीम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। एसओजी व कौड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात पूूरे निधि अहियाचेत गांव में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने असलहा बनाने के फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने असलहा बनाने समय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके पर सात निर्मित व दो अर्द्धनिर्मित असलहे व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ थाना कौड़िया में केस दर्ज की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पूरे जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
एएसपी ने बताया कि एसओजी टीम के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह व कौड़िया थानाध्यक्ष संजय कुमार को मंगलवार की रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पूरे निधि अहियाचेत गांव में एक व्यक्ति असलहा बनाने के फैक्टरी चला रहा है।
विज्ञापन
इसी सूचना पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। छापे के दौरान एक व्यक्ति को असलहा बनाने समय गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शेर बहादुर चौहान निवासी पूरे निधि अहियाचेत बताया। मौके पर 12 बोर का सात तमंचा, व 12 बोर का अर्द्धनिर्मित दो तमंचा, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस व असलह बनाने के उपकरण बरामद हुए।
पकड़े गए शेर बहादुर चौहान ने पूछताछ में बताया कि पंचायत चुनाव में असलहों की बिक्री बढ़ गई है। चुनाव में असलहों को बेंचकर अधिक पैसा कमाने के लिए वह असलहों को तैयार कर रहा था। बताया कि चुनाव में ऊंची कीमत पर असलहों की आपूर्ति करने के इरादे से भारी मात्रा में असलहे तैयार कर रहा था। मामले में थाना कौड़िया में अभियुक्त शेर बहादुर चौहान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के पूरे निधि अहियाचेत का रहने वाला शेरबहादुर चौहान पिछले चार से साल से अवैध असलहे का कारोबार करता आ रहा है। जनपद के साथ ही आस-पास के जनपद बहराइच, बलरामप़ुर व श्रावस्ती तक के लोगों को असलहों की आपूर्ति करता रहा है।
वर्ष 2018 में पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था। छापे में भारी मात्रा में अवैध असलहे व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। मगर जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा अवैध असलहे बनाकर आपूर्ति करने लगा।