{"_id":"6a1b1fef28795f233307dc4e","slug":"if-there-is-no-farmer-registry-samman-nidhi-may-get-stuck-gonda-news-c-100-1-gon1001-159348-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो अटक सकती सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो अटक सकती सम्मान निधि
Sat, 30 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 30 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब बेहद जरूरी हो गया है। फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को खाद और बीज मिलने में परेशानी हो सकती है, वहीं किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त भी प्रभावित हो सकती है। इसे लेकर कृषि विभाग एक जून से जिलेभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।
उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायत सहायकों को ऐसे किसानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है।
अभियान के दौरान किसानों का मौके पर ही पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। कृषि विभाग का लक्ष्य 30 जून तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराना है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें। 30 जून तक रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त सहित अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।