फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the villages are not ODF by 15, the officers will take care

15 दिसम्बर तक गांव ओडीएफ नहीं तो नपेंगे अधिकारी

Mon, 02 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
If the villages are not ODF by 15, the officers will take care
मोतीगंज (गोंडा)। ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन अपने मुकाम तक नहीं पहुंचा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की शिथिलता है। ऐसे में 15 दिसंबर तक हर गांव ओडीएफ कराकर मिशन को कामयाब बनाया जाए। ऐसा न होने पर संबंधित एडीओ पंचायत की खैर नहीं होंगी। ग्राम पंचायत अधिकारी सीधे निलंबित किए जाऐंगे।
विज्ञापन

यह चेतावनी उपनिदेशक पंचायत एसएन सिंह ने पंचायत उद्योग झंझरी सभागार में सोमवार को मंडल भर के पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दी। उन्होंने कहा कि गोंडा जिले में कई ग्राम पंचायतें ऐसे हैं जहां शौचालय का पैसा बैंक में डंप है और सचिव लाभार्थी को चेक प्रधानों के कहने पर नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। सभी डीपीआरओ ब्लॉकवार समीक्षा कर देख लें कि स्वच्छ भारत मिशन का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

15 दिसंबर तक गांवों को ओडीएफ कर लिया जाए, जिससे देवीपाटन मंडल को प्रदेश नये साल पर पहला स्थान हासिल कर सके। अब हर गांव में ग्राम निधि खाता आठ खुलवाकर जैव विविधता पर कार्य किया जाए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे। वहीं आईजीआरएस के मामले में भी निस्तारण मे तेजी लाएं व दो दिन में निस्तारण कर दिया जाए। बैठक में डीपीआरओ गोंडा घनश्याम सागर, जिला समन्वयक रमन सिंह, एडीओ पंचायत झंझरी नौशाद अहमद अंसारी, कृष्ण कुमार तिवारी, महेन्द्र सिंह, अशोक दूबे समेत मंडल के सभी एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed