फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If SDO, JE do not pick up the phone then take action

Gonda News: एसडीओ, जेई फोन न उठाएं तो करें कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
If SDO, JE do not pick up the phone then take action
आयुक्त कार्यालय पर समीक्षा बैठक करते अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व अन्य। -संवाद
गोंडा। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करने के लिए लाइनलॉस कम करना आवश्यक है। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को समय से बिजली का बिल मुहैया कराएं। ये बातें अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन की समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने मंडलायुक्त सभागार में बैठक करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन में फाॅल्ट आने पर एसडीओ व जेई उपभोक्ताओं का फोन जरूर उठाएं। उपभोक्ताओं की शिकायत व समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें। बिना कनेक्शन लिए बिजली जलाने वालों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी एपी सिंह, मुख्य अभियंता पावर कॉर्पोरेशन दीपक अग्रवाल, गोंडा के अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज के साथ ही मंडल के सभी अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती व लाइन लॉस वाले क्षेत्रों के एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने विद्युत वितरण खंड गोंडा, नवाबगंज, कैसरगंज, तुलसीपुर व श्रावस्ती की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता ने उपस्थिति पंजिका व शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया। कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाए। कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। ब्रेक डाउन व लाइन का रखरखाव बेहतर करने का निर्देश दिया। करीब आधे घंटे तक उपकेंद्र पर निरीक्षण के बाद वह टिकरी उपकेंद्र का निरीक्षण करने गए। इस दौरान उनके साथ मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज, अधिशाषी अभियंता विकास शर्मा, सुभाष चंद्र, नवनीत सिंह, शैलेंद्र कुमार, अमित आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed