फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   'I do not have time to investigate scams'

‘घोटालों की जांच के लिए मेरे पास समय नहीं’

Sat, 24 Jun 2017 11:16 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 24 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
 अफसर यदि अपने मातहतों के काम पर नजर रखें तो व्यवस्था सुधर सकती है लेकिन सिंचाई विभाग में मामला बिल्कुल उल्टा है। चित्तौड़गढ़ जलाशय की सिल्ट सफाई में करोड़ों रुपये का काम कागजों में किया गया है उसकी जांच के लिए अफसरों के पास समय ही नहीं है। 
विज्ञापन


मामला बलरामपुर जिले के चित्तौड़गढ़ से जुड़ा है। जलाशय तथा उससे निकली नहरों में उल्टा सफाई के लिए मिले करीब एक करोड़ रुपये की बंदरबांट कागजों में करने का मामला प्रकाश में आया है। आरटीआई कार्यकर्ता ग्राम श्रीनगर निवासी दीप नरायन मिश्र ने डीएम व मुख्यमंत्री आदि को शिकायत कर कहा है कि चित्तौड़गढ़ जलाशय व नहरों की सिल्ट सफाई में भारी अनियमितता की गई है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश के बावजूद अवर अभियंताओं ने बगैर टेंडर के ही करीब एक करोड़ का काम कागजों में कराया गया है। काम कराने में भी अनियमितता की गई है। मामला अक्तूबर 2016 से मार्च 2017 के बीच का है। एक दो जगह तो थोड़ा बहुत काम हुुआ बाकी पैसा बिना काम कराए ही हड़प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर प्रमुख सचिव सिंचाई ने मामले की जांच अधीक्षण अभियंता गोंडा की सौंपी है। अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में शिकायतकर्ता से शपथ पत्र व साक्ष्य भी ले लिया है लेकिन अब मामले की जांच के लिए उनके पास समय ही नहीं है।


स्थानीय अफसरों का ये हाल है कि डीएम ने मामले में दो बार संबंधित एक्सईएन बाबूलाल ने रिपोर्ट नहीं दी है। शनिवार को मामले के बारे में पूछने पर मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल गोंडा एमडी सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए मेरे पास समय नहीं है अभी मैं प्रोजेक्ट वर्क में बिजी हूं। इसलिए चित्तौड़गढ़ जलाशय घोटाले की जांच में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed