फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   husband murdered his wife for refusing to sell land In Gonda

Gonda: जमीन बेचने से मना किया... तो पति ने कुदाल से वार करके पत्नी को मार डाला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 23 Jan 2026 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 02:11 PM IST
सार

गोंडा में जमीन बेचने से मना करने पर पति ने कुदाल से वार करके पत्नी को मार डाला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
husband murdered his wife for refusing to sell land In Gonda
रीता देवी की फाइल फोटो, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में शुक्रवार को जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी की कुदाल से हमला करके दिनदहाड़े हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के भोला जोत मजरा भयक पुरवा की है। सुबह करीब 7 बजे बाबूलाल यादव की पत्नी रीता देवी (35) घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान बाबूलाल ने उस पर जमीन बेचने का दबाव बनाया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर बाबूलाल ने कुदाल से रीता के सिर पर कई वार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतका के पिता रामसेवक यादव की तहरीर पर पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका को दो बच्चे हैं। बेटा अंकित (17) और बेटी मोहिनी (9) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed