फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband died in the accident, wife, son and daughter injured

Gonda News: हादसे में पति की मौत, पत्नी व बेटा-बेटी घायल

Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Husband died in the accident, wife, son and daughter injured
रुपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कौड़िया में मल्लापुर के पास मंगलवार देर शाम टेंपो से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, बेटा व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कौड़िया के सरैय्या माफी निवासी श्रीराम (35) मंगलवार शाम पांच बजे पत्नी कलावती (32), बेटे रमन (4) और छह साल की बेटी के साथ बाइक से अपनी ससुराल बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के निगोह गांव जा रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर कौड़िया थाना क्षेत्र में मल्लापुर बाजार के पास उनकी बाइक टेंपो से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में श्रीराम व कलावती के साथ ही दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ल ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डाॅक्टरों ने श्रीराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौड़िया इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। पत्नी व बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। टेंपो को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।

सड़क हादसों में दो युवक घायल

करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज के ग्राम करुआ निवासी माधवराज (30) मंगलवार को ई रिक्शा से घर जा रहे थे। करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर एमबी सिंह कान्वेंट स्कूल के पास ई रिक्शा में बोलेरो से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। माधवराज को सीएचसी करनैलगंज से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, मंगलवार शाम गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ग्राम पिपरी में ब्रह्मचारी स्थान के निकट बाइक की टक्कर से साइकिल सवार असलम (30) निवासी सकरौरा घायल हो गए। उन्हें सीएचसी करनैलगंज में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed