फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband and wife are beating the same seat with father and son

एक ही सीट पर ताल ठोंक रहे पिता- पुत्र व पति- पत्नी

Tue, 13 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife are beating the same seat with father and son
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रूपईडीह तृतीय वार्ड की जिला पंचायत सीट पर होने वाला चुनावी मुकाबला पूरे जिले में खास चर्चित बना है। जिला पंचायत सदस्य की इस सीट पर चुनावी मुकाबले में एक पिता- पुत्र और पति-पत्नी आमने सामने हैं। इस सीट से लोनावा दरगाह की अख्तरी उर्फ खुतीजा प्रत्याशी हैं तो उनसे मुकाबले को पति तव्वाज अली लाइक भी ताल ठोंके हैं।
विज्ञापन

इसी तरह लोनावा दरगाह के ही मुनीर के खिलाफ उनके बेटे रमीज भी मैदान में डटे हैं। छैल बिहारी चुनाव लड़ रहे हैं तो उनके बेटे भी पीछे नही हैं। उनके बेटे राजीव पांडेय भी प्रत्याशी बने हुए हैं।
विज्ञापन

इसी सीट से भुलईडीह के श्रवण कुमार के साथ ही उनके भाई रावेंद्र कुमार भी चुनाव में ताल ठोंके हैं। लोनावा दरगाह के साबिर अली व उनके भाई रिजवान आलम भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 18 प्रत्याशी दावेदार हैं। नाते रिश्तेदारी में ही इतने प्रत्याशियों के एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में होने से मुकाबला काफी रोचक नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपईडीह तृतीय सीट से भाजपा के समर्थन पर राजेश तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष में पार्टी के नेता जुटे हैं, इसी बीच पार्टी को जानकारी हुई की धनपता भी भाजपा के नाम से चुनाव लड़ रही हैं।
भाजपा ने कार्रवाई करते हुए धनपता को पार्टी से निकाल दिया और चुनाव प्रचार में पार्टी के किसी नेता की फोटो लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा सपा से भी कुछ लोग प्रचार कर रहे हैं। लेकिन सपा ने चुप्पी साध रखी है, इसकी भी खासी चर्चा है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी के नेता गंभीर नही हैं।

पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भाई महेश सिंह भी रूपईडीह तृतीय से प्रत्याशी हैं। इसकी जानकारी होने के बाद क्षेत्र के लोग हैरत में हैं कि पार्टी की ओर से ऐसी कोई जानकारी भी लोगों को नही दी गई है। वहीं पूर्व मंत्री कोरोना पाजिटिव हैं, अब लोग उलझन में हैं कि वह क्या करें। क्षेत्र में कोई जानकारी भी देने वाला नही है। सपा के पदाधिकारी भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed