Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,eye,gonda

शुरू होने से पहले ही बंद हो गई आंखों की रोशनी लौटाने की मुहिम

Thu, 17 Nov 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
hospital,eye,gonda
गोंडा। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग आंखों को रोशनी लौटाने की मुहिम दम तोड़ रही है। नेत्र ज्योति अभियान के तहत साल भर में छह हजार बुजुर्गों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन अभियान की शुरुआत नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक नहीं है। स्वयं सेवी संस्थाएं भी अभियान में सहभागी बनने के लिए कदम नहीं बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 50 साल आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों के आंखों की जांच कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाना था। 25 अगस्त से आठ सितंबर तक नेत्र ज्योति पखवाड़ा मनाकर अभियान का शुभारंभ तो कर दिया गया, लेकिन बुजुर्गों की स्क्रीनिंग करवाकर ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

अभियान के तहत कम से कम छह हजार लोगों का ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आशा, एएनएम व सीएचओ को ऐसे बुजुर्गों की स्क्रीनिंग कर चिह्नित किया जाना है, जिन्हें देखने में दिक्कत होती है। स्वास्थ्य टीम उनके घर जाकर आंखों की जांच करेगी। परीक्षण में मोतियाबिंद की पुष्टि होने के बाद उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से शुरू नहीं हो सका अभियान
जिला अस्पताल का नेत्र विभाग डॉक्टर विहीन हो गया है। यहां तैनात नेत्र सर्जन डॉ. विकास सेट्टी का निधन हो गया तथा डॉ. पुनीत श्रीवास्तव व डॉ. संजय शर्मा का स्थानांतरण हो गया।
दो चिकित्सकों के तबादले से जिला अस्पताल में कोई नेत्र सर्जन नहीं हैं। नेत्र ज्योति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं नहीं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऑपरेशन शुरू किया गया है। एसीएमओ व नेत्र सर्जन डॉ. जय गोविंद से भी ऑपरेशन में सहयोग करने की अपील की गई है।
मोतियाबिंद के लक्षण
नेत्र सर्जन डॉ. जयगोविंद ने बताया कि पचास वर्ष की आयु के बाद आंखों की रोशनी कम होने लगती है, धुंधला दिखता है, दूर की चीजें दिखाई नहीं पड़ती हैं। मोतियाबिंद मरीजों को सामने से आ रहे वाहनों के हेडलाइट की रोशनी पड़ते उनकी आंखें कुछ पल के लिए काम ही नहीं करती हैं। मरीज रंगों में विभेद नहीं कर पाता। ऐसे मरीजों का ऑपरेशन कर मोतियाबिंद का इलाज किया जा सकता है।

डॉक्टर उपलब्ध करवा रहीं संस्थाएं
नेत्र ज्योति अभियान के तहत आशा एएनएम व सीएचओ अपने क्षेत्रों में जाकर आंखों में दिक्कत वाले मरीजों की पहचान कर रहे हैं, पहले उन मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा, जिनके दोनों आंखों में मोतियाबिंद है। स्वयंसेवी संस्थाएं डाक्टर मुहैय्या करा रही है। उन्हें के सहयोग से ऑपरेशन किया जा रहा है।
- डॉ रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed