{"_id":"6ace71ed79fffce8d70b56bf","slug":"honoring-women-for-outstanding-work-gonda-news-c-100-1-brp1002-167906-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
Tue, 13 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में छात्रा को सम्मानित करतीं डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अभिषेक। स्रोत: पुलिस मीडिय
गोंडा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया गया। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
करीब 30 किलोमीटर की दौड़ तीन घंटे 40 मिनट में पूरी करने वाली अनामिका मिश्रा, संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय की प्राध्यापिका किरन पांडेय, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, 500 से अधिक बालिकाओं व महिलाओं को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाली उर्मिला पांडेय, नृत्य कला में उपलब्धियों के लिए अविका सुरभित और समाजसेवा के लिए रुचि मोदी को सम्मानित किया गया।
स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जानकी भारती, सीमा मौर्या और अभिलाषा के प्रयासों की सराहना की गई। राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली शिवानी और अंशी को भी सम्मानित किया गया। महिला सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह, अर्पिता यादव, पूजा वर्मा, आरक्षी नितांशी शुक्ला और संगीता दीक्षित को सम्मान मिला। इस दौरान एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।