{"_id":"6898dbee0b6ccc46f1089b37","slug":"homeguard-dies-after-suddenly-fainting-and-falling-gonda-news-c-100-1-gon1003-142144-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: होमगार्ड की अचानक गश खाकर गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: होमगार्ड की अचानक गश खाकर गिरने से मौत
Sun, 10 Aug 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज ( गोंडा)। ड्यूटी से घर लौटने के बाद मोबाइल चार्ज कराने गए मोतीगंज के हड़हवा ठाकुराइन कोठिया निवासी होमगार्ड जगजीवन सिंह (55) की रविवार को अचानक गश खाकर गिरने से मौत हो गई। जगजीवन के छोटे बेटे हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पिता घर से कुछ दूरी पर मोतीगंज के पीपल तिराहे पर स्थित एक दुकान पर मोबाइल चार्ज कराने के लिए साइकिल से गए थे। वहां अचानक गश खाकर गिर गए। आरोप है कि किसी ने न तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया और न ही पुलिस को सूचना दी। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें ई रिक्शे से काजीदेवर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अचानक सीने में दर्द होने पर वह गिरे थे। आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। बेटे ने बताया कि मोतीगंज थाने में तैनात पिता रात में ग्रामीण बैंक में ड्यूटी कर सुबह घर पहुंचे थे। चार दिन से बिजली न होने के चलते मोबाइल चार्ज कराने गए थे। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगजीवन सिंह की मौत से पत्नी माला सिंह बेसुध हो गईं। बड़े बेटे आशीष और छोटे बेटे हर्षवर्धन का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्षवर्धन ने बताया कि अगर वहां मौजूद लोग संवेदना दिखाते और पिता को समय से अस्पताल पहुंचा देते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। मगर सभी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगजीवन सिंह की मौत से पत्नी माला सिंह बेसुध हो गईं। बड़े बेटे आशीष और छोटे बेटे हर्षवर्धन का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्षवर्धन ने बताया कि अगर वहां मौजूद लोग संवेदना दिखाते और पिता को समय से अस्पताल पहुंचा देते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। मगर सभी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन