{"_id":"6669f57e10e7c6ef4005b04f","slug":"home-ministers-wife-sonal-shah-reached-swami-narayan-temple-gonda-news-c-100-1-gon1002-118512-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्वामी नारायण मंदिर पहुंचीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्वामी नारायण मंदिर पहुंचीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह
Thu, 13 Jun 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर में दर्शन-पूजन करतीं गृहमंत्री अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शा
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह बुधवार को छपिया स्थित स्वामी नारायण मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने सहयोगियों के साथ दर्शन व पूजन किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी थे। भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण मंदिर का दर्शन कर माथा टेका।
सोनल शाह ने स्वामी नारायण संप्रदाय के आराध्यदेव भगवान घनश्याम महाराज के निज मंदिर में बाल स्वरूप भगवान घनश्याम सहित गर्भगृह, भक्तिमाता गोद में बाल स्वरूप घनश्याम महाराज, पालना, नवनिर्मित भवन स्मारक का दर्शन किया। इसके बाद जन्मस्थली के सामने वाले मंदिर में भगवान घनश्याम के माता-पिता धर्म भक्ति, घनश्याम महराज, प्रथम आचार्य अयोध्या प्रसाद जी, रेवती बलदेव, श्री हरिकृष्ण महराज, श्रीराधाजी कुंजविहारी, वासुदेव नारायण का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के सामने पवित्र नारायण सरोवर का भी दर्शन किया। दर्शन पूजन के उपरांत गृह मंत्री की पत्नी को मंदिर की ओर से प्रसाद दिया गया। इस दौरान महंत देव स्वामी, विष्णु स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, दर्शन स्वामी व सागर भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मंदिर के महंत देव स्वामी ने बताया कि सोनल शाह लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहीं। उनके साथ एक दर्जन श्रद्धालु भी आए थे। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि भगवान के दर्शन से मन को शांति मिली। वह मंदिर में पहले से मौजूद गुजरात के स्वामी नारायण संप्रदाय के भक्तों से भी मिलीं।
विज्ञापन