फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Holiday declared for schools up to Class 8 in Gonda BSA issues order following sudden rainfall full update

यूपी: कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, अचानक हुई बारिश से यहां बीएसए ने जारी किया आदेश; पूरा अपडेट

Thu, 24 Sep 2026 09:08 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 09:08 AM IST
सार

गोंडा में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से बारिश शुरू हो गई। इसको देखते हुए बीएसए अमित सिंह ने आदेश जारी करके कक्षा आठ तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Holiday declared for schools up to Class 8 in Gonda BSA issues order following sudden rainfall full update
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम के बदले मिजाज और बारिश को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित सिंह ने बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कक्षा आठ तक संचालित अन्य विद्यालयों में भी बच्चों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन


सुबह अचानक बारिश शुरू होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed