फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   holi milan samaroh district judge

कोई वरदान अन्याय करने वाले की रक्षा नहीं कर सकता: जिला जज

Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
holi milan samaroh district judge
स्वागत करते हुए अ​धिवक्ता।
गोंडा। होली न्याय से जुड़ा त्यौहार है। होलिका ने अन्याय का साथ दिया तो वह दहन हो गयी। कोई वरदान अन्याय करने वाले की रक्षा नहीं कर सकता, इसलिए सदा न्याय के साथ चलना चाहिए। उल्लास और हर्ष के साथ बार व बेंच न्याय की पहिया को आगे बढ़ाएंगे। यह बातें जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिवार के होली सामारोह में जो आनंद की प्राप्ति हुई है, वह अद्भुत है। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं की ओर से प्रस्ततुत गीत संगीत और रचनाओं की सराहना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री जगन्नाथ प्रसा शुक्ल, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अनुशासन समिति सदस्य रवि प्रकाश पांडेय ने मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश का पुष्प गुच्छ से स्वागत और गणेश प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन किया और सभी अतिथियों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

समारोह में अधिवक्ता त्रिपुरारी उपाध्याय, महेश तिवारी, अखंडानंद तिवारी, संत बख्श मिश्र, राजेश ओझा, ब्रजलाल तिवारी, जमील अहमद, प्रकाश चंद्र अग्निवेश, दिनेश प्रखर, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव ने स्वागत, चैता, फागुन व श्रृंगारिक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र, माधवराज मिश्र, दीनानाथ त्रिपाठी, कौशल किशोर पांडेय आदि ने संबोधित किया। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी दूबे, संगम लाल दूबे, सिविल बार के महामंत्री संतोष पांडेय, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष परशुराम मिश्र, जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार शुक्ला, सुशील तिवारी, आनंद राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed