{"_id":"60cf80638ebc3e3231330fb9","slug":"history-sheeter-arrested-with-firearm-gonda-news-lko5833881153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त अपराधी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मुकदमे पंजीकृत हैं।
कोतवाल श्याम बहादुर सिंह टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर चौकनिया गांव के अंतर्गत रामतीर्थ सिंह के बाग में बने मकान के पास पहुंचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस को देख कर वह व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके जेब से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम जगराम यादव निवासी नरेसवा जिगना बताया।
विज्ञापन
कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ वर्ष 2002 से अब तक जनपद बलरामपुर के रेहरा थाना, इटियाथोक थाना, मनकापुर कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमला, दुष्कर्म, छिनैती, गैंगेस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धराओं में मुकदमा पंजीकृत है।