फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   His artistry in painting made his wife and son winners of the competition

Gonda News: चित्रकारी में कलाकारी से पत्नी व बेटे को बना दिया प्रतियोगिता का विजेता

Tue, 09 Dec 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
His artistry in painting made his wife and son winners of the competition
गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में तैनात वाहन चालक रवि यादव को डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध कर लंबे समय से लिपिक का कार्य लिया जा रहा था। फाइलों में लिखापढ़ी के साथ ही महत्वपूर्ण अभियानों की जिम्मेदारी संभाल रहे रवि ने विकसित भारत के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बड़ी ही कलाकारी से कूटरचना पर दूसरे के चित्र पर अपनी पत्नी व बेटे का नाम दर्ज कर विजेता बना दिया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कौस्तुभ कुमार सिंह ने आरोपी वाहन चालक रवि यादव को निलंबित कर डीआईओएस कार्यालय श्रावस्ती से संबद्ध कर दिया है। रवि की तरह ही कई अन्य विद्यालयों के कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं, जिसे लेकर अब विभाग में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

बीते 21 अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि सभी कार्यालयों से संबद्धता खत्म कर 10 दिन में इसकी सूचना शासन को भेजी जाए। इसके बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बड़ी संख्या में बाहरी लोग अब भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज, मारवाड़ इंटर कॉलेज गोंडा, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज बड़गांव, प्रह्लाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनैलगंज व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गोंडा के कर्मी डीआईओएस कार्यालय में काम कर रहे हैं। ऐसे में अपर मुख्य सचिव के आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed