{"_id":"d1b807c9c695343e5f1809d9852080ee","slug":"high-tension-wire-fell-parents-sons-and-daughters-burnt-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय गिरा हाईटेंशन तार, मां-बाप को बचाने में बेटा-बेटी भी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय गिरा हाईटेंशन तार, मां-बाप को बचाने में बेटा-बेटी भी जिंदा जले
गाेंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को 11 हजार केवी हाईटेंशन तार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। छह साल की एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। उस समय सभी लोग एक दुकान के बाहर सो रहे थे। मरने वालों में सभी देवरिया जिले के थे, जो 20 साल से मनकापुर में मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहे थे।
देवरिया के दयाशंकर (50) का परिवार बंदरहा गांव के मजरे चिरैया में एक दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तड़के तीन बजे लकड़ी के जर्जर क्राॅस आर्म में बंधे इंसुलेटर में अचानक स्पार्किंग होने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे दयाशंकर व उसकी पत्नी सरोज (40) जिंदा जल गए। उनकी चीख सुनकर थोड़ी ही दूर पर धान के पुआल पर सो रही बेटी सीमा (16) व बेटा रवि (10) जाग गए और बचाने की कोशिश की लेकिन हाईटेंशन लाइन के करंट ने उनको भी खींच लिया।