फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High tension lines passing over houses like death

Gonda News: घरों के ऊपर मौत बनकर गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें

Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
High tension lines passing over houses like death
रघुकुल नगर में छतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन।
गोंडा। रिहायशी इलाकों के ऊपर से गुजर रहीं 33 केवी और 11 केवी की हाईटेंशन (एचटी) व लो टेंशन (एलटी) लाइनें खतरा बढ़ा रही हैं। कई घरों की छत और बालकनी के बेहद करीब से गुजर रही इन एचटी लाइनों की चपेट में आने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नियमों का हवाला देकर न तो इन्हें हटाया जा रहा है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित ही किया जा रहा है। इससे प्रभावित परिवार भय के साये में जीवन बिताने को विवश हैं।
विज्ञापन



सिविल लाइंस के रघुकुल नगर निवासी शिक्षक विजय कुमार चौहान ने बताया कि उनके घर की छत के पास से 33 केवी लाइन गुजर रही है। इसकी चपेट में आकर वर्ष 2022 में किराएदार युवक बारिश के दौरान छत पर काम करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। महीनों इलाज और प्लास्टिक सर्जरी के बाद उसकी जान बच सकी। इसी तरह 10 अप्रैल को जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से रंजीत तिवारी की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने पहले भी लाइन हटाने की मांग की थी, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन




विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी दिव्य रंजन के अनुसार, एचटी और एलटी लाइनों के लिए घरों से सुरक्षित दूरी और ऊंचाई के स्पष्ट मानक तय हैं। पहले खाली जमीन पर खींची गई लाइनें अब आबादी बढ़ने के कारण घरों के ऊपर आ गई हैं। ऐसे में विभाग को समय-समय पर सर्वे कर जोखिम वाली लाइनों को चिह्नित कर स्थानांतरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तार टूटने से जल रही संपत्ति, बढ़ रहा खतरा

रघुकुल नगर के पवन कुमार मिश्र के अनुसार, 16 मार्च को 33 केवी लाइन टूटकर गिर गई, जिससे छत की स्टील ग्रिल जलने के साथ ही कई घरों की वायरिंग व बिजली उपकरण फुंक गए थे। मरम्मत के नाम पर केवल तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
जानकीनगर के ओंकार सिंह बताते हैं कि उनके घर के आगे-पीछे दोनों ओर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर किनारा कस लेता है।
बालपुर क्षेत्र के बालपुर हजारी, खजुरी, खालेगांव और महमूदपुर जैसे गांवों में भी जर्जर तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। यहां भी लंबे समय से लाइन सुधार या शिफ्टिंग की मांग को अनसुना किया जा रहा है।







लाइन शिफ्टिंग के लिए विभाग के पास अलग से बजट नहीं है। उपभोक्ता स्वयं खर्च वहन करें या जनप्रतिनिधियों की निधि से कार्य कराया जा सकता है। विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

राम मोहन पांडेय, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed